कांके: पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2026 पहाड़ी मंदिर का महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार शाम करीब चार बजे एसएसपी राकेश रंजन सहित कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर सीसीटीवी, लोगो के आने और जाने के रास्तों और जुलूस के रास्तों का भी निरीक्षण किया।