जतारा: दिगौड़ा: वनकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को दिया आवेदन
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में कुछ वनकर्मियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत लेकर जब वे दिगौड़ा थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी अभय वर्मा ने आवेदन तो ले लिया, लेकिन उसकी पावती नहीं दी। इसके बाद पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव को आवेदन दिया।