उरई: कुठौंद थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी महिला की हुई मौत मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम।
Orai, Jalaun | Jun 8, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिर गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।