उज्जैन शहर: विक्रमोत्सव की तैयारी का जायजा लेने कालिदास अकादमी पहुंचे ज़िला कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थलों का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह 9 बजे के लगभग निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कालिदास संस्कृत अकादमी का व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।