मंदसौर: दीपावली पर्व को लेकर मंदसौर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव
मंदसौर दिवाली के पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों तथा वाहनों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए, ग्राहकों तथा व्यापारियों की सुविधा के लिए कल दिनांक 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निम्न व्यवस्था प्रभावशील रहेगी कालिदास मार्ग, घंटाघर, सदर बाजार क्षेत्र में तीन पहिया, ऑटो रिक्शा तथा चार पहिया वाहन प्रातः 10:00 से रात्रि 9:00 तक प्रतिबंधित रहेंगे ।