जनपद के ग्राम पंचायत बेनीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल साइकिल सवार को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा है।