अन्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर अंता नगर को मिलेगी 19 करोड़ की सौगात
Antah, Baran | Sep 14, 2025 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिवस 17 सितंबर को बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के मार्गदर्शन में अंता नगर पालिका को 19 करोड़ की भव्य सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह जाटव ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह अवसर नगर के विकास इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।