अधौरा: अधौरा में स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बैठक
Adhaura, Kaimur | Dec 27, 2024 आज शुक्रवार को अधौरा में स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा 3 बजे बैठक की गई। जहां इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक मनोज मंजिल शामिल रहे। बैठक में भाग ले रहे अधौरा प्रखंड के मजदूर किसान वनवासियों ने कई समस्याएं रखी और कहा कि वह काफी परेशान है। प्रशासन भी उनकी समस्या का समाधान करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।