प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्वच्छता अभियान में शामिल
Sadar, Allahabad | Sep 17, 2025
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो वही पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।वही बात की जाए तो प्रयागराज में सेवा पखवाड़े की शुरुआत योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।