रविवार कि शाम 07 बजे पंडरिया विकासखंड के ग्राम कोयलारी कांपा में सतनाम धर्म के प्रवर्तक एवं महान आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर सतनाम समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल हुईं और उपस्थितजनों को घासीदास जयंती कि बधाई एवं शुभकामनायें दिया।