टांडा: ग्राम मुतियापुरा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Tanda, Rampur | Oct 21, 2025 मंगलवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 5.0' के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में आज थाना भोट के महिला सुरक्षा दल ने ग्राम मुतियापुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।