पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोरे गांव में जेजेएमपी के नाम पर धमकी देकर घर के बाहर दरवाजे पर लगे एक टेम्पो को जलाने की कोशिश की गई। सीट का हिस्सा जल गया है। घटना बुधवार रात की है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे हुई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।