शिव विवाह की पहली दस्तक: शुक्रवार को काशी बाबा को सगुन की हल्दी चढ़ाएगी
Sadar, Varanasi | Feb 12, 2026 काशी में शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की सगुन हल्दी के साथ होगी। बांसफाटक स्थित श्रीमहंत लिंगिया महाराज (शिव प्रसाद पाण्डेय) के आवास, श्रीयंत्र पीठम श्री धर्म निवास से हल्दी की पारंपरिक यात्रा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास के लिए प्रस्थान करेगी, जहां बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर विधिवत हल्दी अर्पित की जाएगी।