स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बटुकों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी द्वारा धंधेबाज और ब्लैकमेलर कहे जाने के बाद आशुतोष महारज ने उनको चेतावनी देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने बगाम्बरी पीठ के महंत नरेंद्र गिरी की मौत से लेकर तीन आश्रमों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया।