बरेली: उदय भानपुर उर्फ आनंदपुर में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र
आंवला थाना क्षेत्र के उदय भानपुर उर्फ आनंदपुर के रहने वाले युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि वह बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था तभी गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसे रास्ते में घेर लिया गया। और उसे जमकर बेरहमी से पीटा गया 7 से 8 लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।