जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 5:00 बजे के आसपास मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है,SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।