अनगड़ा: सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने टाटी मैदान में खेलों सिल्ली अभियान का किया शुभारंभ
Angara, Ranchi | Jan 19, 2024 सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को टाटी मैदान में खेलों सिल्ली अभियान का शुभारंभ किया। खेलो सिल्ली अभियान के तहत गांव के बच्चों को फुटबाल, वालीवोल, खोखो, कबडडी, आर्चरी व एथलेटिक्स के कई इवेंट खेला जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल टीम व खिलाड़ी को निखारने का काम किया जाएगा।