बरेली: आईटी की नौकरी छोड़कर निशानेबाजी का रास्ता अपनाने वाली बरेली की मंतशा फातिमा ने राष्ट्रीय शूटिंग में रच दिया इतिहास
बरेली जनपद की होनहार बेटी मंतशा फातिमा ने 1 से 6 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बरेली का नाम देशभर में रोशन किया है। आईटी सेक्टर की सुरक्षित नौकरी छोड़कर खेल के मैदान में उतरने वाली मंतशा की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। पुराने शहर के थाना बारादरी क्षेत्र की निवासी मंतशा मध्यमवर्गीय परिवार से हैं।