जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सांदलपुर स्थिति ईंट भट्टे पर खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत दर्दनांक मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम बच्चे के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।