मुंगेर: मुंगेर में तीनों किला के पास लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें, यातायात बाधित
Munger, Munger | Oct 24, 2025 मुंगेर में तीनों किला के पास शुक्रवार दिन के 11:30 भयंकर जाम लग गया। मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर घंटों तक फंसे रहे। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और प्रशासनिक व्यवस्था नदारद दिखी। छठ पर्व से पहले ही जाम की समस्या ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र यातायात सुधार की मांग की है।