कटनी नगर: चांडक चौक इलाके से अवैध रूप से जुआ खेलते हुए तीन लोग हुए गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत की कार्यवाही
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चांडक चौक इलाके से तीन लोगों को अवैध रूप से जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है,आपको बता दे मुखवीर की सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देते हुए इन तीन लोगों को नगद पैसे व ताश पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।