गुलाबगंज: गुलाबगंज में बाजार के सामने ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत, रिक्शा चालक घायल
गुलाबगंज में हाट बाजार के सामने शनिवार शाम 7 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिंडत हो गई। जिससे बाइक पर सवार 36 वर्षीय दिनेश रघुवंशी की मौके पर मौत हो गई जबकि ई रिक्शा चालक बृजेंद्र भी घायल हुए हैं। उन्हें गुलाबगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दिनेश को गुलाबगंज अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उनसे मृत घोषित कर दिया