सोनो: चिहरा घाट के पास बबूल के पेड़ पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sono, Jamui | May 13, 2024 चिरहाघाट में एक युवक का शव बाबुल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला है। मृतक युवक के परिजन रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जाता रहे हैं। युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत के बरियारपुर निवासी बलदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में में हुई।