पुलिस के मुताबिक, तनौद गांव का व्यक्ति लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ लक्ष्मण यादव दिशा मैदान की तरफ गया हुआ था. उस तरफ से वापस आते समय ट्रेक्टर ने ठोकर मार दिया. इससे गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी प्रसाद यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इधर, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।