चांदवा: एसडीपीओ ने चकला प्लांट के सिएचपी एरिया में मारा छापा,भारी मात्रा में चोरी का स्क्रैप बरामद, 3 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
चंदवा। चंदवा के चकला स्थित लंबे असरे से बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट से लोहा स्क्रैप चोरी का गोरख धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। इनदिनों लगातार प्लांट के सीएचपी एरिया से लोहे की चोरी धड़ल्ले से जारी है। इसी पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार की रात्रि एसडीपीओ अरविंद कुमार ने मिली गुप्त सूचना के आलोक में विशेष छापामारी अभियान चलाया, स्क्रैप किया बरामद।