कहरा: सहरसा के बाजार में आई नई मशीन, अब एक ही सिस्टम से खेतों में पटवन और कीटनाशक दवाओं का होगा छिड़काव, सरकार भी देगी अनुदान
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत यह स्प्रिंकलर ड्रिप सिस्टम यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के माध्यम से खेतों में पानी का फव्वारा भी किया जा सकता है, ड्रिप के जरिए पटवन भी हो सकता है और साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा सकता है सरकार इस मशीन पर 80% तक का अनुदान दे रही है