आरा: ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश सहनी ने कहा- 90 के दौर का लालू राज वापस लाना है
Arrah, Bhojpur | May 22, 2025 विकासशील इंसान पार्टी का कार्यक्रम आरा के ग्रैंड रिसॉर्ट में किया गया। जिसमें वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ता और सभा को संबोधित करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि हमें 90 के दौर का लालू राज वापस लाना है। बीजेपी वाले कहते हैं कि वह जंगल राज था लेकिन गरीब और दलितों के लिए वह मंगलराज था।