नवाबगंज: टेरा गांव में बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीण, युवक ने किया था प्रेम विवाह
बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान आशीष कुमार पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।