जहानाबाद के शकूराबाद बाजार में एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात्रि करीब 8 बजे तक इलाज जारी है। घायल महिला पंडौल गांव की निवासी रीना देवी हैं जिनके परिजनों ने बताया कि महिला अपने परिजन के साथ बाइक के पीछे बैठकर शकूराबाद बाजार आ रही थी तभी पहिया में साड़ी फांसने से यह घटना घटी।