संपतचक: आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे निर्माण पर किसानों का आक्रोश, बुलडोज़र से फसलें नष्ट होने का आरोप
12 दिसंबर 2025 भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे आमस-दरभंगा सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान सैदनपुर मसाढी आस-पास शाहपुर-सकुलपुर क्षेत्र में बुलडोज़र द्वारा तैयार फसलों को हटाने के बाद स्थानीय किसानों में गहरा रोष फैल गया है। किसानों का कहना है कि जिन खेतों पर कार्य हुआ, उन जमीनों के लिए उन्हें अभी तक नियमानुसार और उचित मुआवजा नहीं मिला है