आरा: जगदेवनगर में मिथुन हत्याकांड और प्रिंस बजरंगी को जख्मी करने के फरार अभियुक्त सोनू सिंह के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई
Arrah, Bhojpur | Nov 30, 2025 नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में हुए मिथुन हत्याकांड में फरार अभियुक्त घर की गई कुर्की की करवाई। शहर थाना क्षेत्र के एकवारी गांव के रहने वाले सोनू सिंह उर्फ सोनू सिंह के घर कोर्ट के आदेश के बाद भोजपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। बता दे की 2020 में जगदेव नगर में मिथुन सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि प्रिंस बजरंग जख्मी हुआ था।