रातू: रातु हुरहुरी में दो बाइक के टक्कर में तीन लोग घायल
Ratu, Ranchi | May 2, 2024 रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप के पास बाइक व टीवीएस बाइक में टक्कर हो गयी। टक्कर में तीन लोग घायल हो गई। घायलों में दो युवक हुरहुरी व एक रातू कनोज के रहने वाले है। तीनो को रातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।