एगारकुंड: मैथन के DVC क्लब में मार्क्सवादी समन्वय समिति मैथन जोनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित, लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन
मैथन के DVC क्लब में मार्क्सवादी समन्वय समिति मैथन जोनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि धनबाद के भाजपा सांसद से लोग अब ऊब चुके हैं इसलिए इस बार मासस के उम्मीदवार को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जिले में कोई विकास नहीं कर पाए हैं ना तो नया उद्योग लग पाया है।