पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश देते हुए हनुमानगढ़ साइक्लिंग क्लब सदस्यों ने रविवार को हनुमानगढ़ टाऊन से धन्नासर कैंची तक 55 किलोमीटर साईकिल यात्रा निकाली। क्लब संस्थापक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आज की जीवन शैली में साइक्लिंग महत्वपूर्ण है क्योंकि बीमारियां बढ़ रही है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है