पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को दिन में करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी थानों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।