रामपुर: विकास भवन परिसर में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Rampur, Rampur | Sep 30, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज़ 5 के अंतर्गत प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थित में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने मंत्री को योजनाओं की जानकारी दी।