रामपुर: ग्राम क्योरार में हॉस्पिटल के निकट सड़क दुर्घटना में नवरात्र का सामान लेने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
Rampur, Rampur | Sep 30, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी 70 वर्षिय नत्थू लाल नवरात्र का कुछ सामान लेने बाजार गए थे। ग्राम क्योरार में जैन ज्योति हॉस्पिटल के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।