पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एसयूवी वाहन ने 55 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में महिला और एसयूवी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नितेंद्र पंचायत के बालुगंज स्थित बजरंगबली चौक के पास हुई।