जयपुर: जयपुर के रामगढ़ बांध पर 31 जुलाई को ड्रोन से होगी कृत्रिम बारिश, एआई की मदद से तैयार होंगे बादल
Jaipur, Jaipur | Jul 29, 2025 जयपुर के रामगढ़ बांध पर प्रदेश की भजन लाल सरकार एआई की मदद से ड्रोन के जरिए कृत्रिम बारिश करने की तैयारी करने जा रही है। वही आज मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रायल किया गया। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे औपचारिक इसका शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिका की कंपनी इसका खर्च उठाएगी। 15 दिन तक ट्रायल किया जाएगा।