झालरापाटन: खांखेरी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को ताऊ-ताई ने पीट-पीट कर किया घायल
झालावाड़ के खांखेरी गांव में एक युवक को उसी के ताऊ ताई ने लाठियां से पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक 19 वर्षीय कमल सिंह को बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक ने बताया कि उसके परिवार को ताऊ ताई के परिवार से लकड़ी के ढाई हजार रुपए लेने है। वह जब पैसे लेने गया तो ताऊ ताई ने उस पर हमला कर दिया।