शाजापुर: शाजापुर शहर और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से धुंध, ओस और ठंडी हवा के कारण मौसम बदला
शाजापुर शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से धुंध, ओस और ठंडी हवा के कारण मौसम में बदलाव आया है। एक हफ्ते में दिन के तापमान में लगभग5डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है,जबकि रात का तापमान बढ़ रहा है।हल्की बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। गेहूं चने की बुवाई के लिए यह मौसम अनुकूल है,हालांकि,आलू और मटर की फसलों को आंशिक नुकसान की होने संभावना है।