विदिशा नगर: कोतवाली थाना के मोहनगिरी में खाना बनाते समय महिला झुलसी, बचाने में पति भी झुलसा, खतरे से बाहर
कोतवाली थाना के मोहनगिरी पुलिस चौकी के पास रहने वाली 35 वर्षीय अनीता अहिरवार चूल्हे पर खाना बनाते समय कपड़ो में लगी आग की वजह से झुलस गई। उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल के वर्न वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। मंगलवार शाम 4 बजे उनके पति लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाते समय यह हादसा हुआ था। इलाज मिलने के बाद वह खतरे बाहर है।