बाराबंकी में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी विभागों की तैयारियों पर चर्चा की गई।