समस्तीपुर: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया माल्यार्पण
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को लेकर कर्पूरी ग्राम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य सांसद विधायक के द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं शनिवार की सुबह समस्तीपुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, एमएलसी तरुण चौधरी समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।