बहराइच: डीएम आवास के पास धरने पर बैठे शिक्षक, बीएसए ने समझा कर किया वापस
बहराइच जिले के डीएम आवास के पास देर रात बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक धरने पर बैठ गए। शिक्षकों का आरोप है कि बीएसए द्वारा उन्हें ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं किया जा रहा है, जिससे वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर नहीं जा पा रहे हैं। जिले के 91 शिक्षकों का गैर जनपद में स्थानांतरण हुआ है। वहीं बीएसए ने समझा बूझाकर सभी को वापस कर दिया।