साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत अंतर्गत महदेइया तालुका में दोपहर आग लगने से दो घर जल राख हो गया। गृहस्वामी द्वारा आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमखल गाड़ी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई। उनके द्वारा आग लगने का कारण सिगरेट का अवशेष बताया गया।