साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर कपड़े की दुकान में मारपीट ।
साहेबगंज थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर कपड़ा की दुकान में काम कर रहे सीतामढ़ी के युवक राजन कुमार को किसी दूसरे स्टाफ से किसी बात को लेकर बहस हो गई । बात इतना बढ़ गया कि दूसरे स्टाफ ने राजन कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी । घायल को सी.एच.सी. साहेबगंज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार शुरू कर दिया।