बरेली: माधोबाडी के रहने वाले दंपति ने बेटी के ससुरालियों पर लगाया बेटी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के माधोबाडी के रहने वाले दंपति ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के ससुरालियों द्वारा बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाता है। मायके भी नहीं आने देते हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी कई बार की थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।