बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम देश की विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण बनता नजर आ रहा है। जंबूरी में कश्मीर से पहुंचे 36 रोवर-रेंजर प्रतिभागियों ने आयोजन को लेकर उत्साह और खुशी जताई है। रविवार रात 8 बजे कश्मीरी प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ बहुत अच्छा लगा है और वे यहां आकर कार्यक्रम का पूरा आनंद ले रहे हैं।