शनिवार को प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय शिकारीपाड़ा की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू को भावभीनी विदाई दी गई| ज्ञात हो कि महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू काफी लंबे समय से शिकारीपाड़ा प्रखंड में पदस्थापित थी| उनके कार्य व व्यवहार से क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित रही|